पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश से आरक्षण हटाने की मांग

देश से आरक्षण हटाने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - देश से आरक्षण हटाने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को राजपूत विचार मंच ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। इसमें मंच के अध्यक्ष सकलदेव सिंह ने कहा कि आरक्षण देश का कोढ़ बन चुका है। आरक्षण नीति १० वर्षों के लिए बनी थी, लेकिन 65 वर्ष बाद भी इसे खत्म नहीं किया गया। आरक्षण के कारण योग्यता की हत्या हो रही है। प्रतिभासंपन्न युवकों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। आरक्षण से देश का भला होने वाला नहीं है। धरना के बाद राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा गया।