- Hindi News
- पीएम राहत कोष में पूमरे ने दिए 2.82 करोड़ रुपए
पीएम राहत कोष में पूमरे ने दिए 2.82 करोड़ रुपए
धनबाद - पूर्व मध्य रेलवे के जीएम मधुरेश कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली में रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खडग़े को उत्तराखंड त्रासदी के मद्देनजर पीएम राहत कोष में 2.82 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। मौके पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार और सदस्य एके मित्तल मौजूद थे।
यह राशि पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद, दानापुर, मुगलसराय, समस्तीपुर और सोनपुर डिवीजनों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से जमा की गई है।