पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुष्ठ रोगियों के बीच वस्त्र वितरित

कुष्ठ रोगियों के बीच वस्त्र वितरित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेतुलमारी - मारवाड़ी युवा मंच महिला विंग धनबाद की ओर से बुधवार को कुष्ठ रोगियों के बीच खाद्य सामग्री तथा कपड़ों के अलावा कई तरह के सामान का वितरण किया गया। इस दौरान कुष्ठ रोगियों के बीच गरम कपड़ा, सरसों तेल, नारियल तेल, स्नान करने एवं कपड़ा धोने वाला साबुन, चूड़ा, गुड,़ तिलकुट आदि का वितरण किया गया। मंच की उपाध्यक्ष मीना रिटोलिया ने कहा कि गरीबों एवं असहाय लोगों को मदद करने का एक अलग आनंद है। इससे आत्मा को खुशी मिलती है। ऐसे कार्य हमलोगों द्वारा हमेशा किया जा रहा है। मौके पर रेखा राही, उषा रिटोलिया, अंजू अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।