पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनबाद लोस से राजद देगा उम्मीदवार

धनबाद लोस से राजद देगा उम्मीदवार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - धनबाद लोकसभा क्षेत्र से राजद हर कीमत पर अपना उम्मीदवार देगा। इस लोकसभा क्षेत्र से राजद की जीत निश्चित है। यह कहना है राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज अली का। वे चास प्रखंड के चमसोबाद गांव स्थित लक्ष्मी कुटीर फार्म हाउस में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पटना में राजद के केन्द्रीय कमेटी में धनबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी देने की बात रखी गई और इसकी रजामंदी भी हो चुकी है। पार्टी के रघुवंश प्रसाद सिंह, रघुनाथ झा, अखलाक अहमद, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विजेन्द्र यादव, जयप्रकाश यादव को धनबाद के मतदाताओं के समीकरण की जानकारी दी गई है। पत्रकार सम्मेलन में मुख्य रूप से राजद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, खमारबेंदी पंचायत के मुखिया महादेव बाउरी, डा.दिनेश प्रजापति, अधिवक्ता बी के मिश्रा, प्रो.कमला तिवारी, दिलीप रजवार, दिनेश महतो, बादल पांडेय, जलाल अंसारी, खलील अंसारी, उसमान अंसारी, लुकमान अहमद, इरफान खान, डा.एस पी वर्मा, डा.पद्मा वर्मा आदि उपस्थित थे।