पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने तथा संसद में महिला आरक्षण बिल को पारित कराने की मांग को लेकर बुधवार को शोषित महिला समाज के बैनरतले महिलाओं ने डीसी कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल के समर्थन में नारे लगाए।
इस मौके पर रंगनायिका बोस ने कहा कि वर्ष 1996 से इस बिल को रोके रखा गया है। सभी दल सिर्फ बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन असल में कोई भी महिलाओं को उनका हक देना नहीं चाहता। इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को कठोर कदम उठाना चाहिए। प्रदर्शन में कुसुम पांडेय, रानी देवी, सावित्री देवी, त्रिवेणी रस्तोगी, जरुन बीबी आदि शामिल थे।
समाहरणालय में प्रदर्शन करतीं शोषित महिला समाज की सदस्य।
धनबाद - लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने तथा संसद में महिला आरक्षण बिल को पारित कराने की मांग को लेकर बुधवार को शोषित महिला समाज के बैनरतले महिलाओं ने डीसी कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल के समर्थन में नारे लगाए। इस मौके पर रंगनायिका बोस ने कहा कि वर्ष 1996 से इस बिल को रोके रखा गया है। सभी दल सिर्फ बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन असल में कोई भी महिलाओं को उनका हक देना नहीं चाहता। इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को कठोर कदम उठाना चाहिए। प्रदर्शन में कुसुम पांडेय, रानी देवी, सावित्री देवी, त्रिवेणी रस्तोगी, जरुन बीबी आदि शामिल थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.