जेल भेजे गए डकैती के दो अभियुक्त
धनबाद - डकैती के एक मामले में अप्राथमिकी अभियुक्तों विनय कुमार उर्फ संतोष लाला और सूरज को बुधवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। 15 जनवरी को भूली निवासी नंद किशोर प्रसाद ने धनबाद ((भूली)) थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 14 जनवरी की रात चार अज्ञात लुटेरों ने उनके घर में घुस कर लूटपाट की थी।
पुलिस ने इस मामले में संदेह को आधार बनाकर विजय और सूरज को अदालत में रिमांड किया। सूरज ने अदालत में खुद को निर्दोष बताया। उसने कहा कि पुलिस ने जबरन सादे कागजात पर हस्ताक्षर कराकर उसे फंसाया है। सूरज के पिता भी सीजेएम से सामने काफी गिड़गिड़ाए। सीजेएम ने उन्हें इंसाफ का भरोसा दिलाया।
दसवीं के छात्र ने लगाई फांसी