पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंधनबाद - शहर के एक मॉल में त्रिकोणीय प्रेम संघर्ष हुआ। इस संघर्ष ने वहां हंगामा मचा दिया। खुलेआम अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ और लात - घूंसे भी चले। स्थिति ऐसी बन गई कि सदर पुलिस की गश्ती टीम को पहुंचना पड़ा। पुलिस ने वहां से एक युवती सहित दो लड़कों को हिरासत में लिया। गश्ती टीम उन्हें साथ लेकर मॉल से सदर थाना के लिए निकली, पर वह थाना पहुंची नहीं। गश्ती टीम की गाड़ी थाने के गेट पर न पहुंच कर, कहीं ओर रुक गई। गुपचुप तरीके से पूछताछ की गई। ओडी ऑफिसर मामला थाना पहुंचने का राह देखते रहे, जबकि गश्ती टीम के जमादार ने मामले को थाने के बाहर ही रफा-दफा कर दिया। हिरासत से तीनों को मुक्त कर दिया गया। मामले की थाने में इंट्री तक नहीं कराई गई।
हिरासत में लेने और फिर छोडऩे की औपचारिकता भी पूरी करने की जरूरत महसूस नहीं की गई।
क्या है मामला
बोकारो की लड़की बुधवार को शाम में परिवार से छुप कर धनबाद पहुंची। यहां वह अपने प्रेमी से मिली। प्रेमी महावीर नगर भूदा का है। दोनों एक साथ मॉल में घूम रहे थे, तभी उसका पुराना प्रेमी बोकारो से वहां पहुंच गया। वह प्रेमिका को किसी दूसरे के साथ देख भड़क गया। वह प्रेमिका के करीब गया और उसने थप्पड़ मार दी। यह देख उसका प्रेमी उलझ गया। हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना मिली तो वह मॉल पहुंच तीनों को हिरासत में ले ली।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.