- Hindi News
- रन फॉर झारखंड की सफलता को ले आजसू का दौरा
रन फॉर झारखंड की सफलता को ले आजसू का दौरा
बाघमारा - धनबाद में 23 जनवरी को आयोजित रन फॉर झारखंड की सफलता को लेकर आजसू के केंद्रीय सचिव सुभाष राय के नेतृत्व में बुधवार को प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न इलाके का दौरा किया। दौरे के क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के लूतिपहाड़ी, नदखरकी, खानूडीह, सदरियाडीह, केसरगढ़ा, डुमरा उत्तर-दक्षिण, बरोरा, मंदरा, हरिणा, निचितपुर आदि पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाकर खेल प्रेमियों तथा युवा खिलाडिय़ों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। इस मौके पर सुभाष राय ने बताया कि रन फॉर झारखंड सुबह 9.00 बजे से होगा। इसमें सुदेश महतो, फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान वाइचंूग भूटिया आदि शामिल होंगे।