पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. सर्वशिक्षा अभियान के तहत अनाथ विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चौकीदार, रसोइया और लेखापाल के पद पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू और दक्षता जांच परीक्षा आयोजित की गई। रसोइया की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू और चौकीदार और लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा के लिए इंटरव्यू और दक्षता जांच भी की गई।
बेरोजगारी का आलम यह था कि चौकीदार की नियुक्ति के लिए स्नातक पास उम्मीदवारों को साइकिल चलाने की दक्षता दिखानी पड़ी। वहीं कई स्नातक पास उम्मीदवारों को मैट्रिक में कम अंक होने से छांटा गया। इंटरव्यू बोर्ड में उपायुक्त प्रशांत कुमार, डीडीसी, दिनेश चंद्र मिश्र, डीईओ डीडी राय, डीएसई बांके बिहारी सिंह, एनआईसी प्रभारी महेंद्र सिंह उपस्थित थे।
डीटीओ ने लिया टेस्ट
चौकीदार के तीन पद के लिए 30 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। इनमें 28 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इंटरव्यू में शामिल उम्मीदवारों की साइकिल चलाने की दक्षता की जांच ली गई। साइकिल चलाने की दक्षता जांच के लिए सर्वशिक्षा अभियान की टीम का नेतृत्व डीटीओ रवि राज शर्मा ने की।
आज आएगा रिजल्ट
सर्वशिक्षा अभियान के तहत अनाथ विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नियुक्ति के लिए बुधवार को हुई इंटरव्यू और दक्षता जांच परीक्षा में दर्जनों स्नातक और स्नातकोत्तर पास उम्मीदवारों को यह कह कर छांट दिया गया कि उन्हें मैट्रिक में कम अंक मिले हैं। कई उम्मीदवार को इंटर और स्नातक में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने के बाद भी उन्हें इंटरव्यू में शामिल नहीं किया गया। आलम यह था कि चौकीदार के लिए कुल 188 आवेदन आए थे। इनमें 30 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।
स्नातक पास फिर भी चौकीदार के लायक नहीं
नाम- बृजेंद्र यादव, शिक्षा- बीए पास, किस पद के लिए आवेदन किया था- चौकीदार। चौकीदार के लिए योग्यता मैट्रिक थी। इनकी योग्यता स्नातक है। बुधवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। रिजल्ट की जानकारी नहीं मिली है। किसी भी परिस्थिति में नौकरी को तैयार।
नाम- मुकेश कुमार दास, शिक्षा- बीए पास, किस पद के लिए आवेदन किया है- चौकीदार। अधिक योग्यता होने से छांट दिया गया। लिस्ट मैट्रिक में मिले अंक के आधार पर तैयार किया गया था। अधिक योग्यताधारी अच्छी चौकीदारी भी कर सकता है।
नाम- राम प्रसाद महतो, शिक्षा- बीए पास, किस पद के लिए आवेदन किया था- चौकीदार। चौकीदार की नियुक्ति में अधिक योग्यता की जगह मैट्रिक के अंक को आधार बनाया गया। यह कह कर छांट दिया गया कि मैट्रिक में कम अंक मिला है।
नाम- बलराम कुमार, शिक्षा- स्नातक कला, किस पद के लिए आवेदन किया था- चौकीदार। आवेदन में उच्च योग्यताधारियों में नाम होने के बाद भी इंटरव्यू में शामिल नहीं किया गया। इंटरव्यू के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों में सबसे अधिक मैट्रिक पास है।
स्नातक पास हूं, चौकीदारी के लिए भी तैयार हूं
स्नातक पास भी अच्छा चौकीदार बन सकता है
स्नातक नहीं, मैट्रिक का अंक बना आधार
अधिक डिग्री ही बनी नौकरी में बाधक
रसोइया के 4 पदों के लिए आयोजित इंटरव्यू में कुल 40 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। इंटरव्यू के लिए कुल 34 उम्मीदवार पहुंचे थे। इंटरव्यू में शामिल उम्मीदवारों से बिरयानी और पनीर चिल्ली समेत अन्य तरह के लजीज पकवान बनाने की रेसिपी पूछी गई। वहीं लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर के दो पद के लिए कुल 10 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।
सर्वशिक्षा अभियान के तहत शनिवार को हुआ चौकीदार, रसोइया और लेखापाल के लिए इंटरव्यू
अनाथ विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 3 चौकीदार, 4 रसोइया और 2 लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति के लिए बुधवार को हुई इंटरव्यू का रिजल्ट रिजर्व रख लिया गया है। बुधवार को देर शाम तक इंटरव्यू चला। रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया जाएगा।बतानी पड़ी बिरयानी बनाने की रेसिपी
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.