पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंधनबाद. धनबाद एरिया बिजली बोर्ड के नौ बकाएदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। सभी को एक माह के भीतर बकाया बिल की राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू की जाएगी। अन्य बड़े बकाएदारों के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।
50 करोड़ रुपए से अधिक बकाया
बिजली बोर्ड का धनबाद एरिया बोर्ड इलाके में 50 करोड़ रुपए से अधिक बकाया है। बकाएदारों में कई बड़े कल-कारखानों समेत सरकारी विभाग भी शामिल हैं। अभी शहर के बड़े बकाएदारों की सूची तैयार की जा रही है।
शुक्र है हड़ताल टल गई वरना हो जाता ब्लैकआउट
धनबाद - शुक्र है कि बुधवार को प्रस्तावित बिजलीकर्मियों की हड़ताल टल गई। अगर हड़ताल होती, तो ब्लैकआउट की नौबत आ जाती। ऐसा इसलिए कि २२ जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल की वैकल्पिक व्यवस्था करने संबंधी पत्र के धनबाद एरिया बोर्ड पहुंचने में काफी देर हो गई थी। झारखंड राज्य ऊर्जा विकास निगम के कार्मिक निदेशक ने 16 जनवरी को ही सभी एरिया बोर्ड और पतरातू थर्मल पावर स्टेशन को चिट्ठी भेज दी थी। लेकिन, यह धनबाद एरिया बोर्ड ऑफिस में बुधवार को पहुंची। यह यहां की सुस्त व्यवस्था का एक नमूना पात्र है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.