वाहन की चपेट में आने से एक जख्मी
तेतुलमारी - तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज-तेतुलमारी मार्ग के गया पुल के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार उत्तम सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सोरेन को स्थानीय लोगों ने उठाकर धनबाद स्थित एक नर्सिंग होम भेज दिया। बताया जाता है कि घायल सोरेन अपने आवास भागाबांध से तिलाटांड़ एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था।