पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदारों ने मनाया काला दिवस

दुकानदारों ने मनाया काला दिवस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनबाद. रेलवे स्टेशन के दक्षिण छोर को पुराना बाजार के मुख्य मार्ग से जोड़े जाने के विरोध में बुधवार को पुराना बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में दुकानदारों ने काला दिवस मनाया। विरोध में करीब 2000 दुकानदारों ने बुधवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया।

पुराना बाजार चैंबर के अध्यक्ष अजय नारायण लाल और सचिव मो सोहराब ने बताया कि पुराना बाजार की पहचान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुराना बाजार के सभी व्यवसायी 29 जनवरी को महाधरना देंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नौशाद आलम, पप्पू, सुशील अग्रवाल, सहदेव यादव, अराफाक हुसैन, नौशाद खान, नवीन सेठ, विजय मिश्रा, विकास चतुर्वेदी, मंसूर आलम, उत्तम पौद्दार, खुर्शीद जमाल, विशाल भाटिया, रफीक आलम आदि उपस्थित थे।