पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माडा के पानी के लिए देना होगा अधिक शुल्क

माडा के पानी के लिए देना होगा अधिक शुल्क

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धनबाद
माडा के पानी का उपयोग करने वालों को अब इस सुविधा के लिए अधिक शुल्क चुकाना होगा। जलदर बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है। बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में डीसी प्रशांत कुमार की मौजूदगी में हुई माडा पुनर्गठन टास्क फोर्स की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में डीसी ने कहा कि माडा की परिसंपत्तियों का व्यावसायिक इस्तेमाल कर आय बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर माडा के कतरास, गोविंदपुर, निरसा, चिरकुंडा, राजगंज समेत अन्य स्थानों की जमीनों पर मॉल, दुकानें बनाई जाएं, तो उनके किराए से अच्छी आय हो सकती है।




१५ करोड़ रुपए बढ़ेगी सालाना आय - माडा के एमडी एसएन उपाध्याय ने बैठक में कहा कि जलदर में बढ़ोतरी से माडा की सालाना आय 15 करोड़ रुपए बढ़ जाएगी। काफी पहले सरकार को यह प्रस्ताव भेजा गया है। डीसी ने एमडी को जलदर, दुकानों के किराए से होने वाली संभावित आमदनी का विस्तृत ब्यौरा तैयार करने का निर्देश दिया है। इस ब्यौरे को सरकार के पास भेजा जाएगा।

समायोजन पर विमर्श

कर्मियों के समायोजन पर भी बैठक में विचार किया गया। डीसी ने एमडी को निर्देश दिया है कि वर्ष 2016 तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को छोड़ वैसे कर्मियों की सूची तैयार करें, जिन्हें किसी अन्य निकाय में समायोजित किया जा सकता है। यह भी बताने को कहा कि माडा को चलाने के लिए कितने कर्मचारी चाहिए और फिलहाल कितने कर्मचारी अतिरिक्त हैं। बैठक में डीडीसी दिनेश चंद्र मिश्र, माडा एमडी एसएन उपाध्याय, नगर आयुक्त बीएम झा, एलडीएम सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।

माडा पुनर्गठन टास्क फोर्स की बैठक में हुई इस मुद्दे पर चर्चा