- Hindi News
- वॉलीबॉल मैच के सेमीफाइनल में पहुंची ए व बी कंपनी
वॉलीबॉल मैच के सेमीफाइनल में पहुंची ए व बी कंपनी
धनबाद - 10वीं वाहिनी आरपीएसएफ के तत्वावधान में आयोजित इंटर कंपनी वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच ए कंपनी और सी कंपनी के बीच खेला गया। इसमें ए कंपनी विजयी हुई। दूसरा मैच बी कंपनी और ई कंपनी के बीच खेला। यह मैच बी कंपनी जीती। दो-दो मैच जीतकर ए और बी कंपनी सेमीफइनल में पहुंच गई है। गुरुवार को सी एवं डी तथा ई एवं एचक्यू कंपनी के बीच मैच खेला जाएगा। इसके विजेता सेमीफाइल में प्रवेश करेंगे और 24 को सेमीफाइनल मैच में भिड़ेंगे। फाइनल मैच 26 जनवरी को होगा। इसके मुख्य अतिथि डीआरएम बीबी सिंह होंगे। कंपनी कमांडेंट एसपी वशिष्ठ एवं अस्सिटेंट कमांडेंट केके सिंह आदि थे।