पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसजीएआई का स्कोर दिलाएगा साइंस और मैथ्स सब्जेक्ट

एसजीएआई का स्कोर दिलाएगा साइंस और मैथ्स सब्जेक्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार.धनबाद

स्टूडेंट्स को क्लास 11वीं में साइंस सब्जेक्ट लेना चाहिए या फिर मैथ। कॉमर्स में स्टूडेंट्स का एंट्रेस है या फिर आर्ट फील्ड में उसे कॅरियर बनाना चाहिए। सब्जेक्ट सेलेक्शन से संबंधित ऐसी ही अनगिनत उलझनों का समाधान अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ((सीबीएसई)) खुद करेगा। स्टूडेंट्स की योग्यता का आकलन करने के लिए सीबीएसई ने हाल ही में स्टूडेंट्स ग्लोबल एप्टीट्यूड इंडेक्स ((एसजीएआई)) एग्जाम लिया है।

वहीं एप्टीट्यूट और प्रोफिशिएंसी टेस्ट होना बाकी है। ये टेस्ट अप्रैल में होंगे। ये टेस्ट उन स्टूडेंट्स के लिए रहेंगे, जिनके दसवीं में ग्रेडिंग अच्छी नहीं बनी है। ऐसे में इन टेस्ट में शामिल होकर इन स्टूडेंट्स का सब्जेक्ट के प्रति रुझान का आकलन किया जाएगा। साथ ही मैथ और साइंस मैनस्ट्रीम उन्हें अलाट की जाएगी। हालांकि इस टेस्ट को उन स्टूडेंट्स को देने की जरूरत नहीं है, जिनका सीजीपीए नौ से ऊपर है। स्टूडेंट्स को प्वाइंट के हिसाब से मैनस्ट्रीम सब्जेक्ट दिए जाते हैं। इसमें कक्षा नौंवी और एसजीएआई का स्कोर काउंट होता हे। स्टूडेंट्स का रुझान देखकर ही उन्हें एडमिशन दिया जाता है।

स्कूल बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट

डेट- अप्रेल और मई के बीच

किस लिए- स्किल ओरिएंटेड, क्वालिटेटिव, एप्टीट्यूड

ड्यूरेशन- एक घंटा

सिलेबस- टेंथ बेस्ड

क्वेश्चन पेपर- ऑब्जेक्टिव टाइप

ऑप्शनल प्रोफिशिएंसी टेस्ट

डेट- 14 से 18 अप्रैल

किस लिए- सब्जेक्ट अंडरस्टैंडिंग और स्किल नॉलेज

ड्यूरेशन- ढाई घंटे ((सुबह 10.30 से 1.00 बजे))

सिलेबस- नाइंथ और टेंथ बेस्ड

क्वेश्चन पेपर- मल्टीपल चॉइस

स्टूडेंट्स ग्लोबल एप्टीट्यूड इंडेक्स ((एसजीएआई))

डेट- 16 नवंबर 2013

किस लिए- स्टूडेंट पर्सनॉलिटी, इंटरेस्ट और एप्टीट्यूड

ड्यूरेशन- दो घंटे

सिलेबस- एप्टीट्यूड बेस्ड

क्वेश्चन पेपर- मल्टीपल चॉइस

इन असेसमेंट से पता चलेगा इंटरेस्ट

इसकी रेटिंग दसवीं की रिजल्ट और एसजीएआई का स्कोर को जोड़कर मिलेगी।

नोट- एसजीएआई में 0 से 5 तक स्कोरिंग है।

7.5 से 10 सीजीपीए- मैथ

7 से 9 सीजीपीए- साइंस

8 से 9 सीजीपीए- ह्यूमैनिटीज

6 से 7 सीजीपीए- कॉमर्स

5 से 6 सीजीपीए- आर्ट



एसजीएआई के प्वाइंट्स

०5- साइंस, 4.5- मैथ्स 3-3.5- सोशल साइंस ०3 से नीचे-एडिशनल सब्जेक्ट



...ऐसे आंकते हैं सीजीपीए की स्कोरिंग

ञ्च यदि इंटरेस्ट सब्जेक्ट सेलेक्शन में प्रॉब्लम है, तो टीचर्स से गाइडेंस जरूर लें।

ञ्च प्रोफिशिएंसी टेस्ट स्टूडेंट्स को स्कोर सुधारने का मौका देता है। इसलिए सब्जेक्ट्स के रिवीजन में स्टूडेंट्स कोताही न बरतें।

ञ्च दसवीं के पेपर से क्वेश्चन सॉल्व करें। प्रीवियस ईयर के पेपर भी देखे।

ञ्च यदि दसवीं में स्कोर अच्छे नहीं हैं, तो मेन सब्जेक्ट पाने के लिए प्रोफिशिएंसी टेस्ट में मेहनत करें।



टीचर्स की गाइडेंस से मिलेगा फायदा

उदाहरण के लिए राम की फाइनल में सीजीपीए छह से सात के बीच है, तब उसे एकेडमिक स्कोर के आधार पर मैनस्ट्रीम नहीं मिल सकती है। ऐसे में उसकी इच्छा साइंस और मैथ स्ट्रीम लेने की है, तो उसके आवेदन करने पर टीचर्स स्कोरिंग लिस्ट बनाएंगे। इसमें एसजीएआई का स्कोर पांच आता है, तो उसे साइंस और मैथ जैसे मैनस्ट्रीम सब्जेक्ट मिल जाएंगे। इसमें एकेडमिक और एसजीएआई को जोड़ा जाएगा।

ऐसे समझें सब्जेक्ट सेलेक्शन का गणित