पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान कर्मियों का डाटाबेस तैयार करने का निर्देश

मतदान कर्मियों का डाटाबेस तैयार करने का निर्देश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - डीसी प्रशांत कुमार ने सभी अपर निर्वाचन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों को चुनाव ड्यूटी करने वाले सभी कर्मियों का डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया है। बुधवार को समाहरणालय में निर्वाचन कोषांग की बैठक में डीसी ने कहा कि डाटाबेस के साथ चुनाव ड्यूटी करने वाले सभी कर्मियों को चुनाव ड्यूटी सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, ताकि वह ड्यूटी के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने सभी निकासी और व्यय पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह अपने अधीन चुनाव ड्यूटी करने वाले सभी कर्मियों के पास अनिवार्य रूप से यह सूचना उपलब्ध करा दे। उन्होंने बैठक में 25 जनवरी को सभी मतदान केंद्रों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का निर्देश दिया है।


राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए वोटर को शपथ दिलाई जाएगी, साथ ही उस दिन वैसे मतदाता भी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं, जिनका नाम किसी कारण छूट गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को 25 जनवरी को बूथ पर मौजूद रहने और शपथ दिलाने के काम में सहयोग करने का निर्देश दिया है। बैठक में डीडीसी डीसी मिश्रा, अपर समाहर्ता विनय कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकार विपिन बिहारी मौजूद थे।