पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रन फॉर झारखंड बदलाव की एक पहल: सुदेश महतो

रन फॉर झारखंड बदलाव की एक पहल: सुदेश महतो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धनबाद
आजसू पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने रन फॉर झारखंड को बदलाव की एक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत पूरे प्रदेश में एक हजार युवाओं को तैयार करना है। रन फॉर झारखंड में हिस्सा लेने धनबाद आए सुदेश महतो बुधवार की रात दैनिक भास्कर से बात-चीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पार्टी की ओर से युवा संकल्प पखवारा मनाया जा रहा है। रन फॉर झारखंड का आयोजन झारखंड के सभी 24 जिलों में किया जा रहा है। गुरुवार को धनबाद में होगा। 27 जनवरी को इसका समापन होगा। इस राज्यव्यापी दौड़ का नेतृत्व कहीं मैं खुद कर रहा हूं, तो कहीं फुटबाल खिलाड़ी बाइचिंग बुटिया कर रहे हैं। गुरुवार को धनबाद में और उसके अगले दिन खूंटी में इसका आयोजन होगा। युवाओं को संगठित करने का काम झारखंड स्पोट्र्स वेलफेयर फाउंडेशन करेगा, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का काम मैजिक पथ नामक स्वयंसेवी संगठन द्वारा किया जाएगा।




उन्होंने कहा कि जब तक युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास नहीं होगा और विकास कार्यों में उनकी जनभागीदारी नहीं होगी, तब तक झारखंड का विकास संभव नहीं है। पार्टी ने प्रदेश के युवाओं की जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है, हर पंचायत को इस अभियान से जोडऩे की योजना तैयार की गई है। प्रत्येक पंचायत से २० युवकों को तैयार करना है, जो गांव के विकास में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 4423 पंचायत हैं और इन सभी पंचायतों से २०- २० युवकों को तैयार करना है।