पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहरवासियों के साथ दौड़े पूर्व डिप्टी सीएम

शहरवासियों के साथ दौड़े पूर्व डिप्टी सीएम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धनबाद
रन फॉर झारखंड में गुरुवार को सैकड़ों धनबादवासियों के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने भी दौड़ लगाई। आईएसएम के फुटबॉल ग्राउंड से गोल्फ ग्राउंड तक आयोजित इस चार किमी लंबी दौड़ में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और बच्चों ने हिस्सा लिया। सुदेश महतो ने कहा कि धनबाद के लोगों में काफी ऊर्जा है। उन्होंने युवाओं से झारखंड के नवनिर्माण में जुटने की अपील की। कहा कि सबको जोडऩे के लिए यह दौड़ हुई है। अगर युवा एक प्लेटफॉर्म पर आ गए, तो विकास जरूर होगा।




रन फॉर झारखंड में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा शामिल, आईएसएम कैंपस से गोल्फ ग्राउंड तक दौड़े