- Hindi News
- तीन दिनों में बिकीं 6 हजार से अधिक किताबें
तीन दिनों में बिकीं 6 हजार से अधिक किताबें
आईएसएम सेंट्रल लाइब्रेरी में लगी बुक एक्जीबिशन में रहा युवाओं का जमघट
भास्कर न्यूज - धनबाद
इंडियन स्कूल ऑफ माइंस ((आईएसएम)) में आयोजित तीन दिवसीय बुक एक्जीबिशन में 6000 से अधिक किताबें बिकीं। एक्जीबिशन में 22 प्रकाशकों ने 20 हजार से अधिक किताबों का संग्रह प्रस्तुत किया था। प्रत्येक दिन छात्र-छात्राओं की भीड़ को देखते हुए एक्जीबिशन को रात आठ बजे के बजाय 10 बजे तक जारी रखनी पड़ी। आईएसएम सेंट्रल लाइब्रेरी की ओर से आयोजित एक्जीबिशन को लोगों ने खूब सराहा। एक्जीबिशन में पहुंचे लोगों ने इसकी तिथि आगे बढ़ाने की भी मांग की।
अंतिम दिन पहुंचे 2000 लोग
एक्जीबिशन में सभी देसी और विदेशी प्रकाशकों की ओर से वर्ष 2011, 2012, 2013 और 2014 में प्रकाशित किताबों का संग्रह प्रस्तुत किया गया था। इनमें से कई किताबें ऐसी हैं, जो छात्र-छात्राएं और फैकल्टी मेंबरों को पहली बार उपलब्ध हो पाई थीं। इस वजह से प्रत्येक दिन 1000 से 1500 लोग जमा हो रहे थे। वहीं गुरुवार को अंतिम दिन करीब 2000 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक ने इसका लाभ उठाया।
बीआईटी और एसएसएलएनटी के स्टूडेंट्स को भी भाया
आईएसएम में आयोजित एक्जीबिशन आईएसएम के छात्र-छात्राएं और फैकल्टी मेंबर को ही नहीं, बल्कि बीआईटी सिंदरी, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, पीके राय कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भी खूब भाया। गुरुवार को बाहरी छात्र-छात्राओं और फैकल्टी मेंबर्स की डिमांड पर ही एक्जीबिशन का समय आठ बजे से बढ़ा कर 10 बजे करना पड़ा।
वर्जन
देश-विदेश के प्रतिष्ठित प्रकाशकों की ओर से उपलब्ध कराई गईं नई-नई किताबें लोगों को खूब भाईं। तीन दिनों में 6000 से अधिक किताबों की बिक्री हुई। एक्जीबिशन में धनबाद के कोने-कोने से छात्र-छात्राएं पहुंचे थे।
डॉ. पार्था डे, लाइब्रेरियन
आईएसएम के छात्र-छात्राएं और फैकल्टी मेंबर को ही नहीं, बल्कि बीआईटी सिंदरी, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, पीके राय कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भी प्रदर्शन खूब भाई। गुरुवार को बाहरी छात्र-छात्राओं और फैकल्टी मेंबर्स की डिमांड पर ही प्रदर्शनी का समय आठ बजे से 10 बजे करना पड़ा।
बीआईटी और एसएसएलएनटी के स्टूडेंट्स को भी भाया
देश-विदेश के प्रतिष्ठित प्रकाशकों की ओर से उपलब्ध कराई गईं नई-नई किताबें लोगों को खूब भाईं। तीन दिनों में 6000 से अधिक किताबों की बिक्री हुई। एक्जीबिशन में धनबाद के कोने-कोने से छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। डॉ. पार्था डे, लाइब्रेरियन
एक्जीबिशन में सभी देसी और विदेशी प्रकाशकों की ओर से वर्ष 2011, 2012, 2013 और 2014 में प्रकाशित किताबों का संग्रह प्रस्तुत किया गया था। इनमें से कई किताबें ऐसी हैं, जो छात्र-छात्राएं और फैकल्टी मेंबरों को पहली बार उपलब्ध हो पाई थीं। इस वजह से प्रत्येक दिन 1000 से 1500 लोग जमा हो रहे थे। वहीं गुरुवार को अंतिम दिन करीब 2000 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक ने इसका लाभ उठाया।
अंतिम दिन पहुंचे 2000 लोग
भास्कर न्यूज - धनबाद
इंडियन स्कूल ऑफ माइंस ((आईएसएम)) में आयोजित तीन दिवसीय बुक एक्जीबिशन में 6000 से अधिक किताबें बिकीं। एक्जीबिशन में 22 प्रकाशकों ने 20 हजार से अधिक किताबों का संग्रह प्रस्तुत किया था। प्रत्येक दिन छात्र-छात्राओं की भीड़ को देखते हुए एक्जीबिशन को रात आठ बजे के बजाय 10 बजे तक जारी रखनी पड़ी। आईएसएम सेंट्रल लाइब्रेरी की ओर से आयोजित एक्जीबिशन को लोगों ने खूब सराहा। एक्जीबिशन में पहुंचे लोगों ने इसकी तिथि आगे बढ़ाने की भी मांग की।
आईएसएम सेंट्रल लाइब्रेरी में लगी पुस्तक प्रदर्शनी में रहा युवाओं का जमघट