आरोपी को जेल
धनबाद - रेलवे ठेकेदार धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के मामले में आरोपी राजेश दास को फिर से जेल भेज दिया गया। राजेश दास को 72 घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर भेजी थी।
आईओ जीपी साव ने राजेश को रिमांड के लिए सीजेएम की अदालत में आवेदन दिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी राजेश दास को गुरुवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। 27 जनवरी 2013 को रेलवे ठेकेदार धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी।
धीरेंद्र की पत्नी चंद्रलेखा सिंह के लिखित आवेदन पर सदर थाने में एफआईआर की गई थी। इस मामले में हिमांशु प्रसाद उर्फ रोहित सिंह ने 7 मार्च 2013 को सीजेएम की अदालत में सरेंडर किया था। 11 अप्रैल 2013 को प्रधान जिला जज ने हिमांशु की जमानत याचिका खारिज की थी।