‘लीवॉन कलर’ लांचिंग मीट का आयोजन
धनबाद - गुरुवार को बैंकमोड़ के पोद्दार रिजेंसी होटल में मेरिको कंपनी की ओर से नए उत्पाद लीवॉन कंडीशनिंग क्रीम कलर लांचिंग मीट का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के अधिकारी संजय सेनगुप्ता एवं सलिल हलदर के अलावे धनबाद, झरिया एवं कतरास क्षेत्र के वितरक एवं अधिकृत विक्रेता नितिन रिटोलिया, मनोज गुप्ता आदि शामिल हुए। कंपनी के अधिकारी द्वारा इस नए उत्पाद के गुण एवं लाभ के बारे में बताया गया। लीवॉन क्रीम कलर बाजार में तीन कलर एवं दो साइज में उपलब्ध है।