- Hindi News
- तीन कंपनियों ने ३५ छात्रों को दिए आकर्षक ऑफर
तीन कंपनियों ने ३५ छात्रों को दिए आकर्षक ऑफर
आईएसएम में सत्र 2013-14 में अभी तक 60 प्रतिशत छात्रों का हुआ कैंपस
भास्कर न्यूज - धनबाद
इंडियन स्कूल ऑफ माइंस ((आईएसएम)) में पिछले एक सप्ताह में तीन कंपनियों ने कुल 23 छात्र-छात्राओं का कैंपस किया। इनमें सैमसंग आर एंड डी ने 10 छात्रों को 7.1 लाख रुपए, जेएसडब्ल्यू ने चार छात्रों को 3.46, टाटा स्टील ने 9 छात्रों को 8 लाख रुपए के सालाना पैकेज पर ऑफर किया है। वहीं गुरुवार को विप्रो कंपनी की ओर से कैंपस प्रक्रिया समाप्त की गई है। देर रात तक कंपनी की ओर से रिजल्ट जारी नहीं किया गया था। आईएसएम प्लेसमेंट सेल के अनुसार आनेवाले दिनों में दर्जनों कंपनियों की ओर से भी कैंपस के लिए समय लिया गया है।
इस प्रकार हुआ कैंपस
सैमसंग आर एंड डी ने कुल 10 छात्रों का कैंपस किया है। इनमें 8 बी-टेक और 2 एम-टेक के स्टूडेंट्स शामिल हैं। जिंदल स्टील ने 4 छात्रों का कैंपस किया है। इनमें एक बी-टेक, 2 इंट्रीग्रेटेड एमएससी केमिस्ट्री और एक एमसी केमिस्ट्री के स्टूडेंट्स शामिल हैं। वहीं टाटा स्टील ने कुल 9 छात्रों का कैंपस किया है। इनमें 5 इंट्रीग्रेटेड एमएससी, चार बीटेक के स्टूडेंट्स शामिल हैं।
वर्जन
अभी तक सत्र 2013-14 के 60 प्रतिशत से अधिक छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हो चुका है। आने वाले दिनों में भी कई कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट के लिए समय लिया है। उम्मीद है कि शत-प्रतिशत छात्रों का कैंपस हो।
डॉ. एआर दीक्षित, प्लेसमेंट इंचार्ज
अभी तक सत्र 2013-14 के 60 प्रतिशत से अधिक छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हो चुका है। आने वाले दिनों में भी कई कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट के लिए समय लिया है। उम्मीद है कि शत-प्रतिशत छात्रों का कैंपस हो। डॉ. एआर दीक्षित, प्लेसमेंट इंचार्ज
इस प्रकार हुआ चयन
सैमसंग आर एंड डी ने कुल 10 छात्रों का कैंपस किया है। इनमें 8 बी-टेक और 2 एम-टेक के स्टूडेंट्स शामिल हैं। जिंदल स्टील ने 4 छात्रों का कैंपस किया है। इनमें एक बी-टेक, 2 इंट्रीग्रेटेड एमएससी केमिस्ट्री और एक एमसी केमिस्ट्री के स्टूडेंट्स शामिल हैं। वहीं टाटा स्टील ने कुल 9 छात्रों का कैंपस किया है। इनमें 5 इंट्रीग्रेटेड एमएससी, चार बीटेक के स्टूडेंट्स शामिल हैं।
भास्कर न्यूज - धनबाद
इंडियन स्कूल ऑफ माइंस ((आईएसएम)) में पिछले एक सप्ताह में तीन कंपनियों ने कुल ३५ छात्र-छात्राओं का कैंपस किया। इनमें सैमसंग आर एंड डी ने 10 छात्रों को 7.1 लाख रुपए, जेएसडब्ल्यू ने चार छात्रों को 3.46, टाटा स्टील ने 9 छात्रों को 8 लाख रुपए के सालाना पैकेज पर ऑफर किया है। वहीं गुरुवार को विप्रो कंपनी की ओर से कैंपस प्रक्रिया समाप्त की गई है। देर रात रिजल्ट घोषित हुआ। १२ छात्रों को ६ लाख सालाना पैकेज पर जॉब ऑफर किया गया। आईएसएम प्लेसमेंट सेल के अनुसार आनेवाले दिनों में दर्जनों कंपनियों की ओर से भी कैंपस के लिए समय लिया गया है।
आईएसएम में सत्र 2013-14 में अब तक 60\\\' छात्रों का हुआ कैंपस