पत्नी को दोस्त के घर किया कैद
धनबाद - तीन माह पूर्व प्रेम विवाह किया। अब पति को ससुर से तीन लाख रुपए चाहिए। पत्नी ने पिता से पैसे मांगने से इनकार कर दिया, तो प्रताडऩा शुरू हो गई। पीटा गया। अंत में पत्नी को धनबाद लाकर अपने एक मित्र के घर पर कैद कर लिया। किसी प्रकार पत्नी भागकर महिला थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। विवाहिता सोनल गौड़ इंदौर की है। मोबाइल कंपनी के कर्मी चास निवासी से उसने 20 अक्टूबर 2013 को देवघर मंदिर में शादी की। रमेश के परिजन तैयार हुए, तो 23 दिसंबर को दोनों की फिर से शादी हुई। अब रमेश ने दहेज के लिए उसे सरायढेला में अमित भगत के घर में कैद कर दिया।
धनबाद लाकर बनाया बंधक
सोनल ने महिला पुलिस को बताया कि पति तीन लाख रुपए की मांग कर रहा था। वह पिता से पैसे नहीं मांग सकती थी। इस कारण उसकी प्रताडऩा शुरू हो गई। कुछ दिन पूर्व पति उसे लेकर धनबाद पहुंचा।
। उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। इसी काम में अमित की पत्नी रेखा भी मदद करती। अमित भी एक मोबाइल कंपनी का कर्मचारी है। सोनल किसी प्रकार चंगुल से निकल भागी। सोनल के पिता एक निजी कंपनी से रिटायर हो चुके हैं और फिलवक्त इंदौर में रहते हैं।