बैंक ऑफ इंडिया का कस्टमर मीट आयोजित
भास्कर न्यूज - धनबाद
बैंक ऑफ इंडिया के धनबाद जोन का कस्टमर मीट गुरुवार की रात शहर के एक होटल में हुआ। बैंक के झारखंड-छत्तीसगढ़ के जीएम जैन भूषण ने ग्राहकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान बताए। भूषण ने कहा कि बैंक के आधुनिकीकरण का काम चल रहा है। ग्राहकों की सुविधा के लिए शीघ्र कई मशीनें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस इलाके में सीडी रेशियो बढ़ाने के लिए औद्योगिक विकास की जरूरत है। कार्यक्रम में आंचलिक प्रबंधक एस पलनिवेल, प्रेम कुमार शर्मा, एलडीएम सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।