पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांप्रदायिक सद्भाव पर निकली रैली

सांप्रदायिक सद्भाव पर निकली रैली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - गुरुनानक कॉलेज एनएसएस ईकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष कैंप गुरुवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली का विषय सांप्रदायिक सद्भाव था। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि धोखरा पंचायत की मुखिया रीता देवी और सरपंच कविता महतो उपस्थित थी। प्राचार्य प्रो. पी शेखर ने कहा कि महज सात दिनों में समाज में किसी तरह का बदलाव संभव नहीं है। इसके लिए निरंतर प्रयास करने की जरूरत है। कार्यक्रम में एनएसएस के विवि को-ऑर्डिनेटर डॉ. नकुल प्रसाद, कॉलेज को-ऑर्डिनेटर प्रो. दीपक कुमार, डॉ. संजय प्रसाद, संजय सिंह, संजय सिन्हा आदि मौजूद थे।