जैक के वाइस चेयरमैन आज करेंगे बैठक
धनबाद - झारखंड एकेडमिक काउंसिल के वाइस चेयरमैन अब्दुल सुभान शुक्रवार को एसएसएसएलएनटी महिला कॉलेज में जिले के सभी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक, विज्ञान शिक्षक और कॉलेज के प्राचार्यों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में वर्ष 2014 में मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट सुधार पर चर्चा की जाएगी। बैठक सुबह 11.30 बजे से एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के हॉल में होगी।
कवयित्रियों के योगदान पर कार्यशाला ३० से
धनबाद - आईएसएम में 30 और 31 जनवरी को वर्ष 1980 के दशक में महिला अंग्रेजी कवयित्रियों के योगदान विषय पर कार्यशाला होगी। इसमें मुख्य अतिथि आईआईटी दिल्ली के आरबी नायर, छत्तीसगढ़ विवि के कुलपति एनडीआर चंद्रा, कोलकाता विवि की डॉ संगिता दास गुप्ता होंगे।