नारी शक्ति समिति ने बांटे 62 कंबल
धनबाद - बीसीसीएल नारी शक्ति समिति कोयला नगर द्वारा गुरुवार को भूली अंबेदकर नगर में जरूरतमंदों के बीच 62 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में नारी शक्ति समिति की उपाध्यक्षा नीलम झा, छंदा सरकार, ज्योत्स्नामयी पंडा के साथ विमला सिंह,आभा सिंह, रुबी शिंदे,
स्वाति चंद्राकर, रेणु कौशल, अरुधंती डे, विधा रानी तथा दीपिका अरुण सहित काफी लोगों की मौजूदगी थी।