पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोस चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील

लोस चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - झाविमो जिला कार्यसमिति की गुरुवार को मेमको मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से लोस चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की गई। विधायक समरेश सिंह ने कहा कि पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो गया है और भाजपा नमो-नमो जपने में लगी है। इस बार लोगों का विकल्प झाविमो ही बनेगा। डॉ सबा अहमद ने बूथ कमेटी को सशक्त बनाने की अपील की। बैठक को रमेश राही, सरोज सिंह, योगेन्द्र यादव, गीता देवी, सुंदर यादव, जीतेश रजवार, सोहराब अंसारी, सत्येन्द्र मिश्रा ने संबोधित किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रथम चरण में 1 फरवरी से टुंडी,धनबाद, गोविंदपुर, निरसा, बलियापुर प्रखंड में बूथ कमेटी का गठन और बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।