पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लासरूम में रख दीं ईंटें, बच्चों को ठंड में भी बरामदे में बैठा दिया

क्लासरूम में रख दीं ईंटें, बच्चों को ठंड में भी बरामदे में बैठा दिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - भेलाटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों को ठंड के समय भी बाहर बरामदे में जमीन पर बैठ कर पढ़ाई करनी पड़ रही है। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के करीब 192 बच्चे हैं। स्कूल की बाउंड्री के लिए कैंपस के अंदर ईंट और दूसरी निर्माण सामग्री रखी हैं। एक क्लास में ईंटें और लोहे की छड़ें भर दी गई हैं। इस वजह से इस कक्षा के बच्चों को बाहर बरामदे में पढ़ाया जा रहा है। प्रधानाचार्य अजय कुमार सिन्हा ने पूछने पर कहा कि बाउंड्रीवॉल नहीं है। चोरी के डर से ईंटें और छड़ें कमरे में रखवा दी हैं। अफसर और ग्राम शिक्षा समिति के सदस्य भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। फोटो : धर्मेंद्र पांडेय