पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन घंटे धनबाद गिरिडीह मार्ग रखा जाम

तीन घंटे धनबाद-गिरिडीह मार्ग रखा जाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टुंडी. धनबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित लोधरिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक किशोर घायल हो गया। यह दुर्घटना शुक्रवार को दिन के करीब 11.20 बजे की है। उग्र ग्रामीणों ने लोधरिया मोड़ पर करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर दी। इस कारण धनबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग प्रभावित रहा। टुंडी दुर्गा रायडीह निवासी कबूतरी देवी की माता का निधन हो गया है।

श्राद्धकर्म में शामिल होने कबूतरी देवी अपने पुत्र अकला कोल के साथ जामताड़ा जिले के मर्गोमुंडा के लिए वाहन पर चढऩे के लिए लोधरिया मोड़ पर खड़ी थी।इसी बीच धनबाद की ओर से एक टाटा मैजिक ने 14 वर्षीय अकला कोल को धक्का मार दिया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल को धनबाद के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम कर दिया। दुर्घटना की

सूचना मिलते ही टुंडी के अवर निरीक्षक अरुण कुमार सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। बाद में थाना प्रभारी संतोष सुमन के पहुंचने के बाद जाम में फंसे वाहनों से वसूली कर बच्चा के इलाज के लिए राशि परिजनों को सुपुर्द की गई। तब जाकर सड़क जाम हटा।
घटना के बाद पुलिस ने वाहन चालक संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह चासनाला का रहनेवाला बताया जाता है।