पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश में एकता का प्रतीक होगी लौहपुरुष की प्रतिमा : सांसद

देश में एकता का प्रतीक होगी लौहपुरुष की प्रतिमा : सांसद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चलोगों से लौह वितरण में सहयोग करने की अपील
भास्कर न्यूज - धनबाद
गुजरात में स्थापित होने वाली लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा देश में एकता का प्रतीक बनेगा। इसका निर्माण नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित करने और उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने के लिए किया जा रहा है। प्रतिमा बनाने का निर्णय राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रेत है। इसके निर्माण के लिए आमजनों को आगे आकर लौह सामग्री देनी चाहिए। ये बातें शुक्रवार को सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने लौह संग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। कार्यक्रम का आयोजन नगर भाजपा की ओर वार्ड नंबर 28 और 29 में किया गया था। सांसद ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था, उस समय देश की भौगोलिक स्थिति ऐसी नहीं थी। कई राजवाड़े स्वतंत्र थे। सरदार पटेल की ही सभी राजवाड़े का मिलाया और देश को विशाल बनाया। उन्होंने आमजनों से लौह वितरण में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में राज सिन्हा, दीपनारायण सिंह, सत्येन्द्र कुमार, संजय झा, रामदेव महतो, मिल्टन पार्थसारथी, नितिन भट्ट, पुष्पा त्रिपाठी, अमरजीत कुमार मौजूद थे।