- Hindi News
- केंद्र में अगली सरकार कांग्रेस की : रणविजय
केंद्र में अगली सरकार कांग्रेस की : रणविजय
भास्कर न्यूज - पुटकी
मुनीडीह कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में बिजखामसं के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह मौजूद थे। बैठक के दौरान मुनीडीह के मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए रणविजय सिंह ने कहा कि केंद्र में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। उन्होंने कहा कि धनबाद जिला में कांग्रेस की लहर है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपाइयों के झांसे में आने वाली नहीं है। इस दौरान दर्जनों लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। धनबाद जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया है। शामिल होने वालों में बीएन तिवारी, बीडी मुखर्जी, उषा देवी, मीना देवी, सुमित्रा देवी, लीना देवी, चक्रधर महतो, गणेश नापित, राम प्रसाद आदि शामिल हैं। इससे पूर्व मुनीडीह पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने रणविजय सिंह का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला से लाद दिया। बैठक की अध्यक्षता गुड्डू सिंह ने किया। मौके पर वीरेंद्र तिवारी, विजेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे।