पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएनएस मेमोरियल टूर्नामेंट में डिनोबिली विजेता

आरएनएस मेमोरियल टूर्नामेंट में डिनोबिली विजेता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - रामनाथ सिंह मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को लोदना ग्राउंड पर डिनोबिली डिगवाडीह और देव पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर डिनोबिली की टीम पहले बैटिंग करने का निर्णय ली और 28 ओवर में 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कुमार सिंधु का सर्वाधिक 29 रन का योगदान रहा। बाद में बैटिंग करने उतरी देव पब्लिक की टीम 18.2 ओवर में 89 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस कारण डिनोबिली 10 रन से मैच जीत गई। मैन ऑफ द मैच डिनोबिली के उदय कुमार महतो को चुना गया।