- Hindi News
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ढुल्लू की पेशी
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ढुल्लू की पेशी
भास्कर न्यूज - धनबाद
राजेश गुप्ता को पुलिस कस्टडी से छुडाऩे के मामले में विधायक ढुल्लू महतो एवं रामेश्वर महतो की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। एसडीजेएम आनंद प्रकाश ने शुक्रवार को ढुल्लू महतो को सुनवाई की जानकारी दी। रंगदारी के मामले में आरोपी राजेश गुप्ता को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के मामले में विधायक ढुल्लू महतो 9 जुलाई 2013 से न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में ढुल्लू की जमानत दूसरी बार एसडीजेएम की अदालत से खारिज हो गई है।
अब्बास अंसारी पर गैर जमानती वारंट जारी
एना फायर प्रोजेक्ट में वर्चस्व को लेकर गया प्रताप सिंह व समर्थकों पर बम चलाने के मामले में अब्बास अंसारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया गया। न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक प्रसाद की अदालत में शुक्रवार को गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया गया।
अदालत ने आरोपी बंटी अंसारी, इब्राहिम अंसारी, बिक्की अंसारी एवं मोनू अंसारी का टाइम पिटिशन भी खारिज कर दिया। चारों की ओर से शुक्रवार को सीआरपीसी की धारा 317 का पिटिशन दिया गया था। इस मामले में अब्बास अंसारी को गिरफ्तार करने में झरिया पुलिस नाकाम रही है। सूचक की ओर से अधिवक्ता जावेद ने पैरवी की। गया प्रताप सिंह इंटक के प्रदेश सचिव हैं।