सोसाइटी के जिम्मे होगी सफाई व्यवस्था
निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव
भास्कर न्यूज - धनबाद
नगर निगम की सफाई व्यवस्था जल्द ही को-ऑपरेटिव सोसायटी के जिम्मे होगी। सफाई के लिए प्रत्येक वार्ड में सोसायटी को यह जिम्मेवारी दी जाएगी। शुक्रवार को निगम कार्यालय में हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया। निगम बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम कर रही एटूजेड कंपनी के टर्मिनेशन के बाद निगम के समक्ष सफाई की समस्या उत्पन्न हो गई है। निगम के स्थायी सफाईकर्मियों से शहर की सफाई कराई जा रही है, लेकिन अंचलों में सफाई का काम नहीं हो पा रहा है, जिसे देखते हुए यह योजना बनाई गई है। आज बैठक में कुल दस प्रस्तावों को पास किया गया। प्रमुख प्रस्तावों में नए संवेदकों का नए सिरे से निबंधन, 13वें वित्त आयोग की योजना, एटूजेड से 60 ऑटो को वापस लेना समेत अन्य प्रस्ताव शामिल हैं। उप विकास आयुक्त सिद्धार्थ शंकर चौधरी ने बताया कि स्टैंडिंग कमेटी में पारित प्रस्तावों को 30 जनवरी को होने वाली बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। पार्षदों की मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में मेयर इंदु सिंह, नगर आयुक्त बीएम झा, उप नगर आयुक्त एसएस चौधरी, मदन महतो, विनोद गोस्वामी, मीनाक्षी सिंह मौजूद थे।
धनबाद - नगर निगम की सफाई व्यवस्था जल्द ही को-ऑपरेटिव सोसायटी के जिम्मे होगी। सफाई के लिए प्रत्येक वार्ड में सोसायटी को यह जिम्मेवारी दी जाएगी। शुक्रवार को निगम कार्यालय में हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया। निगम बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम कर रही एटूजेड कंपनी के टर्मिनेशन के बाद निगम के समक्ष सफाई की समस्या उत्पन्न हो गई है। निगम के स्थायी सफाईकर्मियों से शहर की सफाई कराई जा रही है, लेकिन अंचलों में सफाई का काम नहीं हो पा रहा है, जिसे देखते हुए यह योजना बनाई गई है। आज बैठक में दस प्रस्तावों को पास किया गया। बैठक में मेयर इंदु सिंह, नगर आयुक्त बीएम झा, उप नगर आयुक्त एसएस चौधरी आदि मौजूद थे।