पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवभारत पब्लिक स्कूल में खेलकूद

नवभारत पब्लिक स्कूल में खेलकूद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - नवभारत पब्लिक स्कूल, महुलबनी में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सचिव बरूण कुमार रवानी ने मशाल जलाकर किया। सचिव ने इस मौके पर खेलकूद के महत्व को विस्तार से बताया। इस दौरान बिस्कुट रेस, 40 मीटर रेस, मेढ़क रेस, सूई धागा रेस, चम्मच गोली रेस, सैक रेस समेत कुछ अन्य खेल का आयोजन किया गया। इसके विजेताओं को सचिव समेत अन्य लोगों ने पुरस्कृत किया। समारोह में प्रधानाध्यापक मलय कुमार रवानी, सलीम हुसैन, सावित्री महतो, भांकर कर्मकार, मनोज मिश्रा, अजय कुमार, अमरेंद्र पाठक, अचिंतो मोदी, दुर्गावती देवी, जगन्नाथ मोदी समेत अन्य उपस्थित थे।