वुमेंस टी-ट्वेंटी क्रिकेट 27 से
धनबाद - झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इंटर जोन वुमेंस टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रेलवे स्टेडियम में 27 से 30 जनवरी तक किया गया है। इस मैच में चार जोन की टीमों में साउथ, नॉर्थ, ईस्ट और वेस्ट की टीमें एक दूसरे से मैच खेलेंगी। सहायक सचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि 30 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा।