पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरक्षा के लिए तैनात जवानों को सीट

सुरक्षा के लिए तैनात जवानों को सीट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - यात्रियों की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से ट्रेनों की बोगियों में एक बर्थ सुरक्षा में तैनात जवानों के नाम होगा। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को इससे अवगत करा दिया है। सीसीएम के माध्यम से यह निर्देश सभी मंडलों में पहुंचेगा। नए निर्देश में कहा गया है कि जिस ट्रेन में आरपीएफ या जीआरपी के सुरक्षाकर्मी तैनात हों उस ट्रेन में एक बर्थ उनके नाम से होगा।

इसके लिए कोच नंबर एस वन का 71 नंबर बर्थ निर्धारित किया गया है। जिस ट्रेन में एस्कॉर्ट पार्टी नहीं होगी उसमें ऐसी व्यवस्था नहीं होगी।