पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 ग्राम कम मिठाई देने पर ५० मिनट तक रहना पड़ा हवालात में

50 ग्राम कम मिठाई देने पर ५० मिनट तक रहना पड़ा हवालात में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धनबाद
धनबाद थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ स्थित मधुलिका स्वीट्स में शुक्रवार को दिन के तीन बजे हजारीबाग के एक व्यवसायी दिलीप संथालिया को वजन में ५० ग्राम मिठाई कम मिली, तो उन्होंने मालिक जयप्रकाश चौरसिया को हवालात पहुंचा दिया। शाम पांच से रात आठ बजे तक चौरसिया को थाना व डीएसपी कार्यालय में समय गुजारना पड़ा। संथालिया निजी कार्य से धनबाद आए थे। यहां उन्होंने मधुलिका स्वीट्स से ९८४ ग्राम अफगानी मेवा की लड्डू व काजू बर्फी खरीदी। डिब्बे समेत वजन किया गया। बिल के अनुसार ११०० रुपए का भुगतान किया गया। शंका होने पर उन्होंने डिब्बे से मिठाई निकालकर दूसरी जगह वजन कराया, तो ९३० ग्राम पाया गया। इसकी शिकायत करने जब दुकान गए तो सुपरवाइजर कुछ सुनने को तैयार नहीं था। दुकान मालिक ने भी मामले को टालना चाहा। इसके बाद वे थाना पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने मालिक को शाम पांच बजे थाना बुलाया। पूछताछ के बाद हवालात में बंद कर दिया। रात आठ बजे उन्हें छोड़ा गया।