धनबाद - बुंदेला बस मालिक सुधीर सिंह हत्याकांड के मामले में फरार विकास सिंह, राहुल सिंह व बिट्टू समेत अन्य छह लोगों के घर पर बरवाअड्डा थाना पुलिस ने शुक्रवार को कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चिपकाया। इश्तेहार के बाद भी आरोपी सरेंडर नहीं करेंगे, तो कुर्की होगी।