पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंकज हत्याकांड में स्पेशल टीम गठित

पंकज हत्याकांड में स्पेशल टीम गठित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धनबाद
दवा व्यवसायी पंकज राय हमलाकांड मामले में एसपी हेमंत टोप्पो ने डीएसपी ((विधि-व्यवस्था)) अमित कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित कर दी है। एसपी ने बताया कि पंकज राय कोलकाता में इलाजरत हैं। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है। सभी गोलियां निकाल ली गई हैं। दवा व्यवसायी पर गोली चलाने वालों के बारे में पता नहीं चला है। हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, हमलाकांड के विरोध में शुक्रवार को जिला चैंबर का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिल कर ज्ञापन सौंपा। जिला चैंबर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में राजेश गुप्ता, सरोज सरकार, दिनेश बत्रा, अशोक चौधरी व राजीव गोयल शामिल थे।