पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस जिला अध्यक्ष के स्वागत समारोह में दिखी गुटबाजी

कांग्रेस जिला अध्यक्ष के स्वागत समारोह में दिखी गुटबाजी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनबाद. जिला कांग्रेस के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में भी गुटबाजी हावी रही। कार्यक्रम का आयोजन नगर कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को गांधी सेवा सदन में किया गया था। कार्यक्रम शुरू होने के कुछ देर बाद से ही गुटबाजी दिखने लगी। मंच पर प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी को जगह नहीं दी गई और ही उनके लिए कोई कुर्सी का इंतजाम किया गया था। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष कुमार सिंह जब कार्यक्रम स्थल गांधी सेवा सदन पहुंचे तो उन्हें मंच पर नहीं बुलाया गया।

मंच से नहीं बुलाने पर वह कार्यकर्ताओं की पंक्ति में बैठ गए और मंच से बुलाने का इंतजार करने लगे। संतोष सिंह की तरह अन्य कई वरीय कांग्रेसियों को भी मंच पर नहीं बुलाया गया। इसी बीच मंच से यह कहा जाने लगा कि जिसे बुलाया जाए, वही मंच पर आएं। लगातार तीन-चार बार इस बात को दुहराने पर प्रदेशस्तरीय नेताओं ने स्वयं को अपमानित महसूस किया और वह कार्यक्रम स्थल से चले गए। उन्हें जाने से किसी ने रोका भी नहीं। दर्जनों लोगों ने अध्यक्ष के सम्मान में कसीदे पढ़े।