पीजी इंटरनल टेस्ट 7 फरवरी को
धनबाद - पीके राय कॉलेज प्रशासन की ओर से पीजी फस्र्ट सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का सेकेंड इंटरनल टेस्ट की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा 7, 8, 10 और 11 फरवरी को आयोजित होगी। कॉलेज प्रशासन की माने तो इस बार इंटरनल टेस्ट के लिए विवि प्रशासन की ओर से उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को घर से उत्तर पुस्तिका नहीं लानी होगी।