पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग लेगा 11वीं की परीक्षा

शिक्षा विभाग लेगा 11वीं की परीक्षा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - संबद्ध कॉलेजों में हड़ताल की वजह से 11वीं परीक्षा का आयोजन जिला शिक्षा विभाग की ओर से किया जाएगा। डीईओ डीडी राय ने बताया कि जिन कॉलेजों से हड़ताल की वजह से परीक्षा बाधित होने की सूचना मिलेगी, उन कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था जिला शिक्षा विभाग की ओर से की जाएगी। इसके लिए शनिवार तक अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। डीईओ ने बताया कि परीक्षा संचालन के दो विकल्प पर विचार किया जा रहा है। इनमें एक संबंधित कॉलेज में ही बाहर के शिक्षकों द्वारा परीक्षा आयोजित करना और दूसरा किसी दूसरे केंद्र पर परीक्षा आयोजित करना है।