पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनबाद की टीम पहुंची फाइनल में

धनबाद की टीम पहुंची फाइनल में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो. राहुल घोष की शानदार शतकीय पारी की मदद से धनबाद ने जमशेदपुर को १८ रनों से हराकर जेएससीए अंतर जिला अंडर १९ क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। जहां २७ जनवरी को फाइनल में धनबाद का मुकाबला रांची से रांची इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सेक्टर चार स्थित बोकारो क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में टास हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी धनबाद की टीम राहुल घोष के शानदार १२४, मो. नजीर आलम के ४४ व विभूति भास्कर के १८ रनों की मदद से निर्धारित ५० ओवर में ६ विकेट पर २३० रन बनाये। जवाबी पारी खेलते हुए जमशेदपुर राहिल रियाज खान के ५१, प्रसेनजीत पात्रा के ३४ व सूरज कुमार के २४ रनों की मदद से ४५.३ ओवर में २१२ रन बनाकर आल आउट हो गई। धनबाद के लिए अविनाश ठाकुर ने ६/२१/२, इफ्तिखार आलम ने ४३/२ विकेट लिये। १२४ रन की शानदार शतकीय पारी खेल कर धनबाद को फाइनल में पहुंचाने वाले राहुल घोष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।