पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा कर्मियों ने मांगा बकाया मानदेय

मनरेगा कर्मियों ने मांगा बकाया मानदेय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद . झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को गोल्फ ग्राउंड में मुकेश राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें कर्मियों के ११ माह का मानदेय बकाया रहने पर चर्चा हुई। संघ ने डीडीसी के माध्यम से डीसी को एक पत्र सौंपा। डीसी से पहल करने का आग्रह किया गया।


मुकेश राम ने कहा कि पिछले 11 माह से उन्हें मानदेय नहीं मिला है। इससे परिवार के भरण पोषण में दिक्कत हो रही है। बैठक में अरविंद सिंह, हरेराम दुसाध, अर्जुन पांडे, सूर्य प्रकाश, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।