शिवभक्तों ने की पूजा-अर्चना
धनबाद. शहर के कुसुम विहार में शनिवार को कई शिव भक्त एकत्रित हुए। सबने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में संयोजक उमाशंकर ने भक्तों से कहा कि आज जिस तरह से समाज में अशांति का माहौल बन रहा है, उसमें शिव की शिष्यता ही एकमात्र विकल्प बची है।
आयोजन में रेखा देवी, पिंकी देवी, रुबी, सुनील, आलोक आदि ने अहम भूमिका निभाई।