- Hindi News
- कार्मेल में 17 से 19 के बीच होगा नामांकन
कार्मेल में 17 से 19 के बीच होगा नामांकन
भास्कर न्यूज. धनबाद
कार्मेल स्कूल धनबाद में प्रवेश कक्षा एलकेजी में नामांकन के लिए शनिवार को लॉटरी आयोजित की गई। इसके माध्यम से 90 छात्राएं नामांकन के लिए चुनी गईं। लॉटरी की प्रक्रिया में कुल 597 को शामिल किया गया था। स्कूल प्रशासन के अनुसार चयनित छात्राओं की सूची 3 फरवरी को नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी। नामांकन 17, 18 और 19 फरवरी को लिया जाएगा। नामांकन के वक्त मूल जन्म प्रमाण पत्र और 22 हजार रुपए का डीडी लाना अनिवार्य होगा। स्कूल प्रशासन के अनुसार एलकेजी की शेष सीटें विभिन्न कोटे के तहत भरी जाएंगी।