पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हो रजिस्टर : उपायुक्त

सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हो रजिस्टर : उपायुक्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर रखे जाएं रजिस्टर : उपायुक्त
धनबाद . चावल दिवस के मौके पर समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में जिले के उपायुक्त प्रशांत कुमार ने निर्देश दिया है कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर लेखा संधारण, ग्रोथ चार्ट व टीकाकरण का रजिस्टर रखना अनिवार्य है। उन्होंने इसको लेकर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इस संबंध में सेविकाओं और सहायिकाओं की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करें।
डीसी से जनवितरण प्रणाली की कई दुकानों के बंद रहने की शिकायत की गई थी। इस पर उन्होंने मुखिया एवं पंचायत सेवकों से संयुक्त पर्यवेक्षण करने को कहा। उन्होंने बताया कि आज धनबाद अनुभाजन में 90 फीसदी लाभुकों को चावल वितरित किया गया। समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता बीपीएल दास, बीके राय, एके सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।