कुष्ठ आश्रम में 35 कबंल बंटे
धनबाद. गायत्री परिवार महिला मंडल, कोयला नगर एवं शिवम कॉलोनी भुईफोड़ ने शनिवार को कुष्ठ आश्रम, बरमसिया में 35 कबंल बांटे। साथ ही गरीबों के बीच 50 पैकेट भोजन का भी वितरण किया। इस अवसर पर इंदू सिंह, कुंती सिंह, स्मिता देवी, रजनी देवी, आशा सिन्हा, विमला सिंह, विमला सिन्हा, बिंदू सिंह, सुखविंदर सिंह, शांति देवी आदि मौजूद थीं।